Weather Update : उत्तर भारत में बादलों के साथ गर्मी ने दोबारा दी दस्तक, देर रात बारिश के बाद उमस तय

वाराणसी, जागरण संवाददाता। मौसम विभाग के अनुमानों के अनुसार अब दो दिनों तक बादलों की आवाजाही का रुख बना रहेगा। दरअसल प्री मानसूनी सक्रियता नौतपा के दौरान बने रहने से गर्मी का असर अधिक नहीं हो पा रहा है। दूसरी ओर वातावरण में नमी होने के बाद बादलों की मामूली सक्रियता भी हो रही है। बारिश होने की वजह से गर्मी का असर अधिक तो नहीं लेकिन दोपहर में गर्मी और उमस का असर साफ नजर आ रहा है। ऐसे में गर्मी का असर अधिक नहीं हो पा रहा है। लेकिन, दोपहर में 41.5 डिग्री होने का अर्थ यह है कि तापमान में अधिक कमी नहीं आई है। वहीं रात में हुई बारिश के बाद पारे में शनिवार की सुबह राहत हुई है। रात में बारिश तो हुई लेकिन दिन में धूप खिलने से उमस में इजाफा होना तय है।
बीते चौबीस घंटों में अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा। आर्द्रता इस दौरान अधिकतम 43 फीसद और न्यूनतम 27 फीसद दर्ज की गई। मौसम विभाग की ओर से जारी सैटेलाइट तस्वीरों में पूर्वांचल और आसपास बादलों की सक्रियता का रुख बना हुआ है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में तापमान में उतार चढ़ाव का दौर बना रह सकता है। क्योंकि, बंगाल की खाड़ी से नमी का स्तर पूर्वांचल तक पहुंच रहा है। लोकल हीटिंग और नमी का साथ मिला तो बादल बूंदाबांदी कराएंगे।
मानसूनी सक्रियता का दौर धीरे-धीरे समुद्र तटीय इलाकों में हो रहा है। सप्ताह भर में मानसूनी सक्रियता केरल और तमिलनाडु के तटों पर हो रही है। इसके साथ ही आने वाले दिनों में प्री मानसूनी सक्रियता मानसून के आगमन के पूर्व मौसम का रुख बेहतर बनाए रखेगी। वहीं माना जा रहा है कि नौतपा की वजह से मौसम का रुख थोड़ा गर्मी की ओर भी हो सकता है। इस लिहाज से जून के पहले पखवारे में जो भी गर्मी का हाल हो लेकिन दूसरे पखवारे में तापमान में मानसून के आगमन के साथ ही कमी शुरू हो जाएगी।