राजनीतिचुनाव 2022
UP News: भाजपा विधायक अमनगिरी को विधानसभा अध्यक्ष ने दिलाई शपथ, भारी अंतर से दर्ज की थी जीत

सार
यूपी विधानसभा अध्यक्ष ने लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्णनाथ सीट से विधायक अमनगिरी को सोमवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
नवनिर्वाचित विधायक अमन गिरी को शपथ ग्रहण कराते विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना। – फोटो : amar ujala
विस्तार
यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सोमवार को विधायक अमन गिरी को शपथ दिलाई। अमन गिरी ने गोला गोकर्णनाथ सीट पर सपा प्रत्याशी पर भारी जीत दर्ज की थी।
लखीमपुर खीरी सीट पर हुए उपचुनाव में अमनगिरी ने सपा प्रत्याशी विनय तिवारी को करीब 34 हजार वोटों से पराजित किया था। यह सीट मार्च में हुए विधानसभा आम चुनाव में जीत हासिल करने वाले भाजपा के अरविंद गिरी के निधन से खाली हुई थी।
इस सीट पर मिली जीत के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि गोला गोकर्णनाथ उप चुनाव की शानदार जीत डबल इंजन की भाजपा सरकार की लोक कल्याणकारी नीतियों के प्रति अटूट जन विश्वास का प्रतीक है।