वाराणसी
वाराणसी : कड़ाके की ठंड में ग्राम प्रधान ने जरूरतमंदों में बांटा कंबल

वाराणसी। रोहनियां क्षेत्र के मोहनसराय में ग्राम प्रधान मनोज कुमार वर्मा ने जरूरतमंदों में कंबल वितरण किया। कंबल पाकर गरीबों व जरूरतमंदों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। ग्राम प्रधान ने दूसरों को भी असहायों की मदद के लिए प्रेरित किया।
ग्राम प्रधान ने अपने आवास पर गांव के सैकड़ों गरीब, असहाय, विधवा, दिव्यांगजन और वृद्ध महिलाओं तथा पुरुषों को बुलाकर कंबल दिया। कड़ाके की ठंड में कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरे खिल उठे। उन्होंने कहा कि गरीब व असहायों की सेवा करना भगवान की पूजा करने के समान है।
इस अवसर पर प्रीति वर्मा, रामधनी यादव, अमलेश मिश्रा, मुन्ना लाल यादव, त्रिपुरारी यादव, राजकमल गुप्ता, संजय यादव, विनोद पटेल, लाची यादव, संजय वर्मा, रवि गौड़, वारिस अंसारी, शहजादे, बिट्टू हरिजन, शाहरुख खान आदि रहे।