Taliban New Rule: लेडिज पार्क में एंट्री पर नया तालिबानी फरमान, महिलाओं ने उठाई आवाज

काबुल, एजेंसी। अफगानिस्तान में महिलाओं की आबादी इन दिनों काफी मुश्किलों का सामना कर रही है। जब से यहां तालिबान ने कब्जा किया है तब से ही पुरुषों व महिलाओं के बीच भेदभाव जारी है। अब इस नई सत्ता ने यहां पार्कों के लिए नया फरमान जारी किया है।
तालिबान के शासन में रहने वाली स्थानीय महिलाओं ने चिंता जाहिर की है। अफगान पीस वाच के अनुसार, हेरात प्रांत में लड़कियां और अफगान की महिलाओं पर नए प्रतिबंध लागू किए गए हैं। इसके तहत पार्क में महिलाओं व लड़कियों को आजादी से घूमने की अनुमति नहीं दी गई है हालांकि बहुत सारे लोग इसे नहीं मान रहे हैं।
तालिबान अधिकारी ने बताया कि धार्मिक कारणों से छात्राओं के लिए स्कूलों को बंद कर दिया गया है। अधिकारी ने आगे बताया कि इस मामले में इस्लामिक स्कालर के समझौते की जरूरत है और स्कूलों पर लिए गए फैसले का विरोध करने पर बुरे नतीजे भुगतने होंगे। इस बीच पिछले 11 महीने से जो लड़कियां स्कूलनहीं जा रहीं हैं उन्होंने तालिबान से स्कूल खोलने की मांग की है।