Follow us On Google
क्राइमआजमगढ़कुशीनगरक्राइमगाज़ीपुरगोरखपुरचुनाव 2022चुनाव 2022जौनपुरदेवरियादेशपूर्वांचलबलियाबस्तीभदोहीमऊमहाराजगंजमिर्ज़ापुरराजनीतिवाराणसीवाराणसीसंत कबीर नगरसिद्धार्थ नगरसोनभद्र
Trending

Punjab Exit Poll Live: कांग्रेस को लग सकता बड़ा झटका, आप को पूर्ण बहुमत, जानें- हर एग्जिट पोल में किसको-कितनी सीटें

खास बातें

पंजाब में 20 फरवरी को 117 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ था। कांग्रेस इस बार अपनी सत्ता बचाने उतरी है तो वहीं आम आदमी पार्टी व शिरोमणि अकाली दल समेत सभी दल अपनी-अपनी सरकार बनाने का दावा कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश विधानभा चुनाव के अंतिम चरण का मतदान आज हो रहा है। वहीं पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर के विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हो चुका है। एग्जिट पोल में पंजाब में किसकी सरकार बनती दिख रही है, जानिए यहां…

लाइव अपडेट

08:13 PM, 07-MAR-2022पंजाब में लगभग सभी एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी को बहुमत मिलता दिख रहा है। न्यूज24-चाणक्य ने पंजाब में आप को 100 सीटें मिलने का अनुमान जताया है। वहीं इंडिया टीवी/ग्राउंड जीरो रिसर्च का एग्जिट पोल पंजाब में कांग्रेस की सरकार बनाता दिख रहा है। इस एग्जिट पोल के मुताबिक पंजाब में कांग्रेस को 49-59 सीटें मिलने का अनुमान है। पंजाब में विधानसभा की 117 सीटें हैं। अगले पांच साल किस पार्टी की सरकार होगी यह 10 मार्च को तय हो जाएगा। 

पंजाब (इंडिया टीवी/ग्राउंड जीरो रिसर्च)

भाजपा-           2-6
कांग्रेस-           49-59
शिअद+बसपा- 20-30
आप-             27-37
अन्य-             1-3

देशबन्धु का एग्जिट पोल

कांग्रेस           62-68    
अकाली दल+  22-28
आप              17-23
भाजपा           02-08
अन्य             00-04
10 मार्च को स्थिति स्पष्ट हो जाएगी: सुनील जाखड़
कांग्रेस नेता सुनील जाखड़ से जब पंजाब में आप के सरकार बनाने वाले एग्जिट पोल के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि चलो बस तीन दिन और प्रतीक्षा करें क्योंकि 10 मार्च को स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

10 मार्च का इंतजार करें: चरणजीत सिंह चन्नी
पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी से जब पंजाब में आप को बहुमत वाले एग्जिट पोल के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि बक्से (सीलबंद ईवीएम)बताएंगे कि क्या होने वाला है। 10 मार्च का इंतजार करें। 

टाइम्स नाउ का एग्जिट पोल, आप को पूर्ण बहुमत का अनुमान
टाइम्स नाऊ-वीटो ने भी पंजाब में आम आदमी पार्टी को पूर्ण बहुमत का अनुमान लगाया है। टाइम्स नाऊ-वीटो के मुताबिक आम आदमी पार्टी को 70 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस को 22 और अकाली दल गठबंधन को 19 सीटें मिलने का अनुमान है। भाजपा गठबंधन को पांच और अन्य को एक सीट मिलने का दावा किया जा रहा है।

पंजाब (न्यूज24-चाणक्य) 
आप-     100 सीटें
कांग्रेस-   10 सीटें 
शिरोमणि अकाली दल – 06 सीटें
भाजपा-   01 सीट

पंजाब (एबीवी सीवोटर)
कांग्रेस  22-28 
भाजपा 07-13 
आप 51-61 
अकाली दल 20-26
अन्य 01-05

रिपब्लिक – (पी मार्क)

पार्टी        अनुमानित सीटें
आप       62-70
कांग्रेस     23-31
शिअद    16-24
अन्य      01-03

न्यूज एक्स का एग्जिट पोल 
पंजाब में न्यूज एक्स एग्जिट पोल के मुताबिक भी आम आदमी पार्टी की सरकार बनती दिख रही है। भाजपा को एक से छह सीटें मिलने का अनुमान है। शिरोमणि अकाली दल को 22-26 सीटें मिलने  की संभावना जताई गई है। कांग्रेस को इस बार भारी नुकसान का अनुमान है। कांग्रेस को 24 से 29 सीटें मिल सकती हैं। वहीं आम आदमी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी। आप को 56-61 सीटें मिलने का अनुमान है। अन्य के खाते में 0-तीन सीटें जा सकती हैं।

हम जनादेश का स्वागत करेंगे: भगवंत मान
पंजाब में आपके सीएम चेहरा भगवंत मान ने कहा कि अगले पांच साल के लिए अपने बच्चों, युवाओं, बुजुर्गों के भविष्य की बागडोर किसके हाथों में रखेंगे, इसका जनादेश मशीनों (ईवीएम) में बंद है। 10 को नतीजे आएंगे, हम लोगों के जनादेश को स्वीकार करेंगे। हमें 80 से ज्यादा सीटें मिल रही हैं। वे (बाकी दल जिन्होंने पंजाब का चुनाव लड़ा था) बैठकर आपस में हिसाब कर सकते हैं। 

हम जनादेश का स्वागत करेंगे: भगवंत मान
पंजाब में आपके सीएम चेहरा भगवंत मान ने कहा कि अगले पांच साल के लिए अपने बच्चों, युवाओं, बुजुर्गों के भविष्य की बागडोर किसके हाथों में रखेंगे, इसका जनादेश मशीनों (ईवीएम) में बंद है। 10 को नतीजे आएंगे, हम लोगों के जनादेश को स्वीकार करेंगे। हमें 80 से ज्यादा सीटें मिल रही हैं। वे (बाकी दल जिन्होंने पंजाब का चुनाव लड़ा था) बैठकर आपस में हिसाब कर सकते हैं

कांग्रेस को भारी नुकसान, बन सकती आपकी सरकार
इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया एग्जिट पोल के मुताबिक कांग्रेस को 19 से 31 सीट मिल सकती हैं। वहीं भाजपा गठबंधन को एक से चार सीट मिलने का अनुमान है। शिरोमणि अकाली दल गठबंधन को सात से 11 सीटें मिल सकती हैं। आम आदमी पार्टी को इस बार 76 से 90 सीटें मिल सकती हैं। 

पंजाब में आपकी बढ़त
इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक पंजाब में कांग्रेस को 28 फीसदी मत मिल सकते हैं। पिछले बार से कांग्रेस के वोट प्रतिशत में साढ़े दस प्रतिशत की कमी आई है। वहीं भाजपा को सिर्फ सात फीसदी वोट मिलेंगे। शिरोमणि अकाली दल इस बार बसपा के साथ चुनाव लड़ रहा है। अकाली दल को इस बार 19 फीसदी वोट मिलेंगे। आम आदमी पार्टी को बड़ी बढ़त मिलती दिख रही है। पंजाब में आम आदमी पार्टी को इस बार 41 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है। आप के वोट शेयर में 17 फीसदी की वृद्धि हुई है। अन्य को पांच फीसदी वोट मिल सकते हैं

Author

  • Mrityunjay Singh

    Mrityunjay Singh is an Indian author, a Forensic expert, an Ethical hacker & Writer, and an Entrepreneur. Mrityunjay has authored for books “Complete Cyber Security eBook”, “Hacking TALK with Mrityunjay Singh” and “A Complete Ethical Hacking And Cyber Security” with several technical manuals and given countless lectures, workshops, and seminars throughout his career.

Follow us On Google

Mrityunjay Singh

Mrityunjay Singh is an Indian author, a Forensic expert, an Ethical hacker & Writer, and an Entrepreneur. Mrityunjay has authored for books “Complete Cyber Security eBook”, “Hacking TALK with Mrityunjay Singh” and “A Complete Ethical Hacking And Cyber Security” with several technical manuals and given countless lectures, workshops, and seminars throughout his career.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please disable your Adblocker