मुकेश अंबानी ने जितना पूरे जीवन में कमाया, मस्क एक ही वर्ष में गंवा बैठे, जानें आंकड़े

Ambani Net Worth
Mukesh Ambani Net Worth: भारत समेत एशिया के दूसरे सबसे बड़े रईस मुकेश अंबानी ने जितना पूरे जीवनकाल में कमाया है उससे अधिक एलन मस्क ने सिर्फ इस वर्ष गंवा दिया है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक इस वर्ष मस्क की संपत्ति 90.8 अरब डॉलर कम हुई है। जबकि इस दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुखिया मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति ही 90 अरब डॉलर है।
हाल ही में ट्विटर का टेकओवर करने वाले दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क दौलत गंवाने के मामले में भी नंबर वन पर ही हैं। फिलहाल यह यह स्थान उन्होंने मेटा सीईओ मार्क जकरबर्ग को पछाड़ कर हासिल कर ली है। ट्विटर के नए मुखिया एलन मस्क की दौलत में इस वर्ष अब तक 90.8 अरब डॉलर यानी भारतीय रुपयों में करीब 14,67,800 करोड़ रुपये की कमी आई है। वहीं इस दौरान जकरबर्ग की संपत्ति 88.2 अरब डॉलर घटी है।

भारत समेत एशिया के दूसरे सबसे बड़े रईस मुकेश अंबानी ने जितना पूरे जीवनकाल में कमाया है उससे अधिक एलन मस्क ने सिर्फ इस वर्ष गंवा दिया है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक इस वर्ष मस्क की संपत्ति 90.8 अरब डॉलर कम हुई है। जबकि इस दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुखिया मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति ही 90 अरब डॉलर है।
इस वर्ष अपनी संपत्ति गंवाने वालों में फेसबुक के मालिक मार्क जकरबर्ग भी हैं। उन्होंने इस वर्ष अब तक 88.2 अरब डॉलर की संपत्ति गंवा दी है। तीसरे नंबर पर अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस हैं। उन्हें इस वर्ष 79.5 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है।
कमाई में भारतीय अरबपति अदाणी सबसे अव्वल
दुनिया के सबसे अमीर अरबपतियों में शामिल भारत के उद्योगपति गौतम अदाणी की संपत्ति में इस वर्ष में 59.5 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। उनके पास 136 अरब डॉलर की संपत्ति है। दूसरे नंबर पर जेफ बेजोस का नाम है। उनकी संपत्ति में बीते एक वर्ष के दौरान 29.1 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। इनके पास 32.9 अरब डॉलर की संपत्ति है और वह दुनया के अमीरों की लिस्ट में 31वें नंबर पर काबिज हैं।