KBC 14 : ‘रामायण’ से जुड़े इस सवाल पर कंटेस्टेंट ने किया क्विट, क्या आपको पता है इसका सही जवाब?

नई दिल्ली, जेएनएन। Kaun Banega Crorepati 14 : अमिताभ बच्चन होस्टेड क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 14’ को लेकर लगातार दर्शकों में बज बना हुआ है। शा के हर एपिसोड के साथ ही न सिर्फ कंटेस्टेंट बल्कि दर्शकों में भी एक्साइटमेंट बढ़ती जा रही हैं। अब तक भले ही केबीसी 14 को कोई करोड़पति न मिला हो, लेकिन कई कंटेस्टेंट लखों रुपये जीतकर गए हैं। ऐसे में शुक्रवार का एपिसोड भी काफी दिलचस्प रहा है। ये एपिसोड प्ले अलॉन्ग कंटेस्टेंट्स के नाम रहा।
सबसे पहले शो में फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट का जवाब देकर यशस्वी सक्सेना आईं, जो पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। यशस्वी ने 80 हजार रुपये का गलत जवाब दिया, जिसकी वजह से उनकी धनराशि घटकर 10 हजार पर आ गई। यशस्वीर के बाद हाॅट सीट पर गुजरात की ऋचा पवार पहुंची। ऋचा ने बहुत ही समझादी से बिग बी के सवालों के जवाब दिए, लेकिन वो 2 लाख 50 हजार के सवाल का जवब नहीं दे सकीं और उन्हें क्विट करना पड़ा। हलांकि वो शो से 6 लाख 40 हजार रुपये जीतकर गईं। आइए जानते हैं क्या था वो 12 लाख 50 हजार का सवाल…
अमिताभ बच्चन ने ऋचा से 12 लाख 50 हजार रूपये के लिए पूछा था ये सवाल।
प्रश्न- इनमें से क्या वाल्मीकि रामायण के एक काण्डका नाम नहीं है?
ऑप्शन :
A -सुंदर काण्ड
B -वनवास काण्ड
C -युद्ध काण्ड
D – किष्किन्धा काण्ड
इस सवाल का सही जवाब था वनवास काण्ड।
चलिए अब आपको 80 हजार का वो सवाल भी बताते हैं जिसका गलत जवाब देकर यशस्वी शो से सिर्फ 10 हजार रुपये ही ले जा सकीं। ये है वो सवाल..
प्रश्न: इनमें से कौन सा भारतीय राज्य नेपाल के साथ अपनी सीमा साझा नहीं करता है?
ऑप्शन :
A- उत्तराखंड
B- सिक्किम
C- बिहार
D- असम
उत्तर इसका सही जवाब था असम ।