देश
भोपाल-इंदौर में जियो की 5जी सर्विस लॉन्च

इंदौर/मुंबई, 29 दिसंबर (हि.स.)। रिलायंस जियो ने इंदौर और भोपाल में जियो ट्रू5जी सर्विस लॉन्च करने का ऐलान किया। गुरुवार को इसके लॉन्च होने के साथ ही जियो प्रदेश में इंदौर और भोपाल में 5जी सर्विस देने वाला पहला और इकलौता ऑपरेटर बन गया है।
दरअसल, कुछ दिन पहले ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्रीमहाकाल महालोक, उज्जैन में अपने भाषण के दौरान ऐलान किया था कि जियो इंदौर और भोपाल में 2022 के अंत तक 5जी सेवा लॉन्च कर देगा। जनवरी 2023 में हो रहे 17वें प्रवासी भारतीय दिवस और ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के लिए ये लॉन्च टेक्नोलॉजी सपोर्ट की प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है।