Follow us On Google
चुनाव 2022चुनाव 2022

Gujarat Election Results Live: रुझानों में भाजपा 150 के पार, कांग्रेस और AAP का बुरा हाल

खास बातें

Gujarat Assembly Election 2022 Results, Chunav Parinam Gujarat Live: गुजरात की 182 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझानों में भाजपा जहां बहुमत से कहीं आगे निकल गई है वहीं कांग्रेस और आम आदमी पार्टी का बुरा हाल है। 2017 के मुकाबले इस बार दोनों ही चरणों में कम मतदान हुआ। पहले चरण में 60.20 लोगों ने वोट डाला था, जबकि पांच दिसंबर को हुए दूसरे चरण में 64.39 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। आइए अब मतगणना से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स जानते हैं…

लाइव अपडेट

11:50 AM, 08-DEC-2022

आम आदमी पार्टी के सीएम उम्मीदवार गढ़वी पीछे

खंभालिया विधानसभा : यहां से आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार इसुदान गढ़वी भाजपा के मूलुभाई से 6,185 वोटों से पीछे चल रहे हैं।  कांग्रेस के विक्रम अर्जनभाई माडम भी पीछे चल रहे हैं।

11:12 AM, 08-DEC-2022

हार्दिक पटेल विरमगाम सीट से आगे चल रहे

गुजरात में पाटीदार आरक्षण आंदोलन का चेहरा रहे हार्दिक पटेल विरमगाम सीट से आगे चल रहे हैं। जबकि इस सीट से कांग्रेस के मौजूदा विधायक लाखाभाई भरवाड़ पीछे चल रहे हैं।

11:09 AM, 08-DEC-2022

रुझानों में भाजपा 150 सीटों के पार चली गई, कांग्रेस-AAP का बुरा हाल

रुझानों में भाजपा 152 सीटों पर आगे चल रही है वहीं कांग्रेस और AAP का बुरा हाल है। कांग्रेस को 18 सीटों पर बढ़त मिली है तो AAP को सात सीटों पर बढ़त मिली है। वहीं अन्य पांच सीटों पर आगे चल रही है।

11:00 AM, 08-DEC-2022

कांग्रेस के जिग्नेश मेवाणी पीछे

गुजरात के वडगाम सीट से कांग्रेस के जिग्नेश मेवाणी पीछे चल रहे हैं। भाजपा के मणिभाई ने बढ़त बना ली है।

10:24 AM, 08-DEC-2022

रवींद्र जडेजा की पत्नी फिर आगे निकलीं

रुझानों में रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा फिर से आगे निकल गई हैं। कुछ देर पहले वह तीसरे नंबर पर खिसक कर चली गई थीं। वह जामनगर नॉर्थ से मैदान में उतरी हैं। कांग्रेस ने यहां से बिपेंद्र सिंह जाडेजा और आप ने करसनभाई करमुर को टिकट दिया था। 

09:53 AM, 08-DEC-2022

रुझानों में मोरबी का मसीहा आगे, AAP की स्थिति थोड़ी सुधरी

मोरबी में पुल हादसे में लोगों की जान बचाने वाले भाजपा के कांतिलाल शिवलाल अमृतिया आगे निकल गए हैं। भाजपा की बात करें तो 150 सीटों पर आगे है।  वहीं आम आदमी पार्टी की स्थिति थोड़ी सुधरी है जो कि 9 सीटों पर लीड कर रही है। वहीं कांग्रेस 19 सीटों पर आगे चल रही है। अन्य को चार सीटों पर बढ़त है। बता दें कि गुजरात में कुल 182 विधानसभा की सीटें हैं। बहुमत के लिए 92 का आंकड़ा चाहिए।

09:51 AM, 08-DEC-2022

गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल कर रहे लीड

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल घाटलोडिया सीट से अपनी बढ़त बनाए हुए हैं। भूपेंद्र पटेल का मुकाबला कांग्रेस की अमी याज्ञनिक और AAP के विजय पटेल से है।

09:36 AM, 08-DEC-2022

शुरुआती रुझानों में भाजपा अब 145 सीटों पर आगे चल रही, आप की स्थिति में सुधार

 शुरुआती रुझानों में भाजपा अब 145 सीटों पर आगे चल रही है यानी बहुमत से कहीं आगे निकल गई है। जबकि कांग्रेस 24 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं AAP 9 सीटों पर आगे चल रही है। अन्य के खातों में 4 सीटें गई हैं।  बता दें कि गुजरात में कुल 182 सीटे हैं।

09:34 AM, 08-DEC-2022

गुजरात में शुरुआती रुझानों में आप की स्थिति थोड़ी सुधरी

गुजरात में शुरुआती रुझानों में आप की स्थिति थोड़ी सुधरी है। आम आदमी पार्टी फिलहाल 10 सीटों पर आगे चल रही है।

09:34 AM, 08-DEC-2022

AAP के सीएम चेहरा ईशुदान गढ़वी आगे

आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री उम्मीदवार ईशुदान गढ़वी आगे चल रहे हैं। वे द्वारका जिले की खंभालिया सीट से मैदान में हैं। उनके खिलाफ भाजपा के मुलुभाई बेरा और कांग्रेस के विक्रमभाई मैडम उम्मीदवार हैं।

09:26 AM, 08-DEC-2022

गुजरात में शुरुआती रुझानों में आप की स्थिति थोड़ी सुधरी

गुजरात में शुरुआती रुझानों में आप की स्थिति थोड़ी सुधरी है। आम आदमी पार्टी फिलहाल 9 सीटों पर आगे चल रही है।

09:17 AM, 08-DEC-2022

शुरुआती रुझानों में भाजपा अब 139 सीटों पर आगे चल रही

 शुरुआती रुझानों में भाजपा अब 138 सीटों पर आगे चल रही है यानी बहुमत से कहीं आगे निकल गई है। जबकि कांग्रेस 30 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं AAP छह सीटों पर आगे चल रही है। बता दें कि गुजरात में कुल 182 सीटे हैं।

09:08 AM, 08-DEC-2022

शुरुआती रुझानों में आप की स्थिति थोड़ी सुधरी

शुरुआती रुझानों में आप की स्थिति थोड़ी सुधरी है। आप फिलहाल छह सीटों पर आगे आई है।

09:04 AM, 08-DEC-2022

गुजरात में कौन आगे-कौन पीछे

सीटप्रत्याशीआगे/पीछे
घाटलोडियाभूपेंद्र पटेल (भाजपा)
वीरमगामहार्दिक पटेल  (भाजपा)आगे
खंभालियाइसुदान गढ़वी (आप)पीछे
जामनगररिवाबा जडेजा (भाजपा)आगे
राजकोट पूर्वइंद्रनील राजगुरु (कांग्रेस)
कतारगामगोपाल इटालिया (आप)आगे
वडगामजिग्नेश मेवाणी (कांग्रेस)
गांधीनगर दक्षिणअल्पेश ठाकोर (भाजपा)आगे
मोरबीकांतिलाल अमृतिया (भाजपा)
भावनगर पश्चिमजीतेंद्र भाई उर्फ जीतू वाघाणी (भाजपा)

09:03 AM, 08-DEC-2022

रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जामनगर नॉर्थ से आगे

रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जामनगर नॉर्थ से आगे चल रही हैं।

Author

  • Mrityunjay Singh

    Mrityunjay Singh is an Indian author, a Forensic expert, an Ethical hacker & Writer, and an Entrepreneur. Mrityunjay has authored for books “Complete Cyber Security eBook”, “Hacking TALK with Mrityunjay Singh” and “A Complete Ethical Hacking And Cyber Security” with several technical manuals and given countless lectures, workshops, and seminars throughout his career.

Follow us On Google

Mrityunjay Singh

Mrityunjay Singh is an Indian author, a Forensic expert, an Ethical hacker & Writer, and an Entrepreneur. Mrityunjay has authored for books “Complete Cyber Security eBook”, “Hacking TALK with Mrityunjay Singh” and “A Complete Ethical Hacking And Cyber Security” with several technical manuals and given countless lectures, workshops, and seminars throughout his career.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please disable your Adblocker