देश
बीएसएफ के पूर्व डीजी पंकज कुमार सिंह डिप्टी एनएसए नियुक्त

नई दिल्ली, 18 जनवरी (हि.स.)। केंद्र सरकार ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के रिटायर्ड महानिदेशक (डीजी) पंकज कुमार सिंह को उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (डिप्टी एनएसए) नियुक्त किया है। पंकज कुमार सिंह 31 दिसंबर, 2022 को सेवानिवृत्त हुए थे।
पंकज सिंह राजस्थान कैडर के 1988 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी हैं। सिंह को दो साल की अवधि के लिए अनुबंध के आधार पर पुनर्नियुक्ति पर नियुक्त किया गया है। पंकज कुमार सिंह ने 31 अगस्त, 2021 को बीएसएफ की कमान संभाली थी।