Follow us On Google
क्राइम

रीवा के बाहुबली संजय त्रिपाठी के अवैध शॅपिंग काम्प्लेक्स पर चला बुल्डोजर

दुष्कर्म के मुख्य आरोपी की मदद के आरोप में गिरफ्तार संजय त्रिपाठी को जेल भेजने के बाद प्रशासन ने की कार्यवाही

प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन जंमीदोज में आज रीवा के बहुबली कहे जाने वाले संजय त्रिपाठी के शॉपिंग काम्प्लेक्स में बुल्डोजर चलाया गया है। संजय त्रिपाठी पर हाल ही में प्रदेश सहित रीवा के बहुचर्चित राजनिवास रेपकांड के मुख्य आरोपी कथित महंत को संरक्षण देने व उसकी मदद करने का आरोप है। मामले में संजय त्रिपाठी सहित उनके भांजे अशुल मिश्रा की भोपाल से हुई गिरफ्तारी के बाद शनिवार को न्यायालय से जेल भेजा गया है जिसके बाद आज प्रशासन ने संजय त्रिपाठी द्वारा निर्माण कराए गए 4 माले के शॉपिंग काम्प्लेक्स के अवैध हिस्से पर बुल्डोजर चलाया है। यह कार्यवाही रविवार की सुबह से लगातार जारी है। मौके पर राजस्व तथा नगर निगम अमला भारी पुलिस के साथ तैनात रहा है।

रीवा एसडीएम अनुराग तिवारी ने जानकारी देते हुये बताया कि शहर के पड़रा स्थित हाइवे के किनारे बना शॉपिंग काम्लपेक्स संजय त्रिपाठी के बेटे आकाश त्रिपाठी के नाम पर दर्ज है। बताया गया कि शॉपिंग काम्प्लेक्स 29 फिट सरकारी जमीन पर बना हुआ है। इसका जो भाग सरकारी जमीन पर बना है। उसे तोड़ने की कार्यवाही की जा रही है। चिन्हित पूरा अवैध निर्माण हटाये जाने तक कार्यवाही जारी रहेगी।
एक दिन पूर्व चिंहित किया गया था अवैध निर्माण
शॉपिंग काम्प्लेक्स के अवैध निर्माण को तोड़ने से एक दिन पूर्व ही राजस्व व नगर निगम अमले से इसे चिंहित कर लिया था। इसके अलावा कलेक्टर मनोज पुष्पए पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन तथा आयुक्त नगर निगम ने निमार्णाधीन शॉपिंग कम्पलेक्स का निरीक्षण किया था। नगर निगम तथा राजस्व अमले द्वारा की गयी नाप में 29 फुट सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा पाया गया था। जिसे हटाने की कार्यवाही की जा रही है।
संजय पर दर्ज है 29 संगीन मामले
दुष्कर्म के आरोपी को मदद पहुंचाने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजे गए संजय त्रिपाठी पर जिले के 29 संगीन मामले दर्ज है। पुलिस के मुताबिक 29 मामलों में 4 हत्या के मामलों के अलावा, हत्या के प्रयास, रंगदारी मांगने, अवैध हथियार रखने, बलवा सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामले दर्ज है। बताया गया कि आरोपी को हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा भी हो चुकी है जो फिलहाल पैरोल पर बाहर था बावजूद इसके वह अपराधिक गतिविधियों में शामिल था।

Follow us On Google

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please disable your Adblocker