ADG Zone Varanasi का Twitter Account हैक, नाम बदलकर किया ‘कामा’, हैकर शेयर कर रहा वीडियो गेम

एडीजी जोन वाराणसी का ट्विटर एकाउंट मंगलवार की सुबह किसी ने विदेश से हैक कर लिया। हैकर ने सबसे पहले उनके नाम को बदलकर कामा कर दिया। इसके बाद एक के बाद एक कई पोस्ट वीडियो गेम्स के करके लोगों के होश उड़ा दिए। माना जा रहा है कि विदेश में बैठे किसी हैकर ने ऐसा किया है। वाराणसी एडीजी जोन का एकाउंट @adgzonevaranasi के पते से वर्ष 2013 से संचालित हो रहा है। वह 83 लोगों को फालो करते हैं तो करीब 83 हजार लोग उनको फालो करते हैं।
सुबह तड़के करीब चार बजे उनके आधिकारिक टि्वटर हैंडल से चार वीडियो गेम के पोस्टर शेयर करने के साथ ही adg zone varanasi का नाम हटाकर कामा लगा दिया गया। इसके बाद एक के बाद एक करीब नौ वीडियो गेम और उससे जुड़ी सूचना शेयर कर दी गई। वीडियो डिटेल के साथ तमाम पोस्ट रिट्वीट किए गए। इन वीडियो को भी काफी लोगों द्वारा पोस्ट के जरिए वीडियो गेम पर परिचर्चा की जानकारी सामने आई तो पुलिस प्रशासन के होश उड़ गए। सोशल मीडिया टीम के सामने रिकवर करने की चुनौती सामने आई तो साइबर सेल को भी सूचना दी गई।