विधानपरिषद में भाजपा को 33 सीटें, सपा शून्य पर सिमटी:वाराणसी में BJP की जमानत जब्त, बाहुबली बृजेश की पत्नी जीतीं, अन्य को 3

उत्तर प्रदेश में MLC चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। भाजपा को विधान परिषद में स्पष्ट बहुमत मिला है। बता दें कि 36 सीटों में से 9 पर भाजपा ने पहले ही निर्विरोध जीत हासिल कर ली थी। 9 अप्रैल को 27 सीटों के लिए हुए मतदान के बाद आए नतीजों में बीजेपी ने 33 सीटों पर जीत हासिल की है, 2 सीटें निर्दलीय प्रत्याशियों के हिस्से गई हैं, वहीं एक सीट पर जनसत्ता दल को जीत मिली है। इस चुनाव में मुख्य विपक्षी दल सपा का सूपड़ा साफ हो गया है। वहीं, बसपा और कांग्रेस ने इस चुनाव में प्रत्याशी ही नहीं उतारे थे।
परिणाम: कहां से कौन जीता
सीट | जीते | पार्टी |
लखनऊ-उन्नाव | रामचंद्र प्रधान | भाजपा |
जौनपुर | बृजेश सिंह प्रिंसु | भाजपा |
देवरिया-कुशीनगर | रतनपाल सिंह | भाजपा |
मेरठ-गाजियाबाद | धर्मेंद्र भारद्वाज | भाजपा |
रायबरेली | दिनेश प्रताप सिंह | भाजपा |
आगरा-फिरोजाबाद | विजय शिवहरे | भाजपा |
आजमगढ़ | विक्रांत सिंह | निर्दलीय |
गाजीपुर | विशाल सिंह चंचल | भाजपा |
वाराणसी | अन्नपूर्णा सिंह | निर्दलीय |
सीतापुर | पवन सिंह चौहान | भाजपा |
बस्ती | सुभाष यदुवंश | भाजपा |
फर्रुखाबाद | प्रांशुदत्त द्विवेदी | भाजपा |
बाराबंकी | अंगद कुमार सिंह | भाजपा |
बलिया | रविशंकर सिंह पप्पू | भाजपा |
गोरखपुर | सी पी चंद | भाजपा |
झांसी | रमा निरंजन | भाजपा |
प्रयागराज | के पी श्रीवास्तव | भाजपा |
सुल्तानपुर | शैलेन्द्र प्रताप सिंह | भाजपा |
मुरादाबाद | सतपाल सैनी | भाजपा |
अयोध्या | हरिओम पाण्डेय | भाजपा |
प्रतापगढ़ | अक्षय प्रताप सिंह | जनसत्ता दल |
बहराइच-श्रावस्ती | प्रज्ञा त्रिपाठी | भाजपा |
गोंडा | अवधेश कुमार सिंह | भाजपा |
बरेली | महाराज सिंह | भाजपा |
फतेहपुर | अविनाश सिंह चौहान | भाजपा |
शाहजहांपुर | सुधीर गुप्ता | भाजपा |

बहराइच-श्रावस्ती से भाजपा की प्रज्ञा त्रिपाठी ने जीत दर्ज की है।
वाराणसी में भाजपा की करारी हार
वाराणसी सीट पर बाहुबली बृजेश सिंह की पत्नी अन्नपूर्णा देवी ने बीजेपी के सुदामा पटेल को चुनाव हरा दिया है। सुदामा पटेल यहां तीसरे नंबर पर आए हैं। बृजेश सिंह इस समय जेल में हैं।

आगरा में जीत दर्ज करने के बाद भाजपा प्रत्याशी विजय शिवहरे का समर्थकों ने फूल मालाओं से स्वागत किया।
10 अप्रैल को हुए मतदान के लिए MLC चुनाव के 58 जिलों में 739 बूथ बनाए गए थे, जिसमें एक लाख 20 हजार 657 मतदाताओं ने वोट डाले थे। इस चुनाव में सांसद, विधायक, सभी प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य और अध्यक्ष के साथ नगर निगम के पार्षद, मेयर, नगर पंचायतों के सदस्य और अध्यक्षों ने मतदान किया।

आजमगढ़ में बीजेपी से निष्कासित MLC यशवंत सिंह के बेटे विक्रांत सिंह ने बीजेपी प्रत्याशी अरुणकांत यादव को चुनाव हरा दिया है।
फिलहाल 100 सदस्यीय विधान परिषद में उसके 37 सदस्य हैं। MLC चुनावों में आमतौर पर देखा गया है कि सत्ता में बैठे पार्टी को इसका फायदा मिलता है। साल 2017 में बीजेपी की 15 साल बाद सत्ता में वापसी हुई, लेकिन पांच साल सत्ता में रहने के बाद भी उसे विधान परिषद में बहुमत नहीं मिल सका। इससे पहले भी भाजपा राज्य में सत्ता में रही, लेकिन उच्च सदन में कभी बहुमत का आंकड़ा हासिल नहीं कर पाई