
आज की ताजा खबर(ALL INDIA NEWZ): गणतंत्र दिवस और पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले दिल्ली, पंजाब और जम्मू कश्मीर में बम मिलने से हड़कम्प। बीजेपी छोड़ने के बाद सपा में शामिल हुए स्वामी प्रसाद मौर्य और धर्म सिंह सैनी समेत 8 विधायक। सपा की रैली में कोविड प्रोटोकॉल का उल्लघंन। दक्षिण अफ्रीका से टेस्ट सीरीज हारा भारत।
सबसे बड़ी वजह ये है कि पाकिस्तान में जिस तरह के आर्थिक हालात चल रहे हैं, और जिस तरह के हालात बन रहे हैं, ऐसा लग रहा है कि यह हालात जल्दी सुधरने वाले नहीं हैं। उसके चलते एक एसेसमेंट ये हो रहा कि कम से कम करनी में ना सही कथनी में तो फर्क हम (पाकिस्तान) दिखाएं।’
भारत को लेकर पाकिस्तान का सुर क्यों बदला गया है? इस सवाल पर यह कहना है हर्ष पंत का, जो रक्षा और विदेश मामलों के जानकार हैं। नमस्कार! आज है शुक्रवार, 14 जनवरी और आप सुन रहे हैं डेली न्यूज़कास्ट। पूरी बात सुनते हैं कुछ देर में, उससे पहले एक नज़र इस वक्त की बड़ी ख़बरों पर:
देश को दहलाने की साजिश नाकाम
गणतंत्र दिवस और पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले दिल्ली, पंजाब और जम्मू कश्मीर में बम मिलने से हड़कम्प। किसी बड़ी साजिश का अंदेशा, सुरक्षा एजेंसियों ने चौकसी बढ़ाई। पंजाब के अमृतसर से पांच किलो आरडीएक्स मिला; पुलिस कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
सपा में शामिल हुए बीजेपी के 8 विधायक
बीजेपी छोड़ने के बाद सपा में शामिल हुए स्वामी प्रसाद मौर्य और धर्म सिंह सैनी समेत 8 विधायक। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सभी को पार्टी की सदस्यता दिलाई। अखिलेश ने बीजेपी के शीर्ष नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा- इस बार कितने भी दिल्लीवाले आ जाएं, योगी आदित्यनाथ पास नहीं होने वाले।
सपा की रैली में कोविड प्रोटोकॉल का उल्लघंन
रैली पर रोक के बावजूद अखिलेश यादव और स्वामी प्रसाद मौर्य की सभा में भारी भीड़ उमड़ी। चुनाव आयोग ने कोरोना महामारी के बीच रैली में भीड़ जुटने का संज्ञान लिया। DM ने जांच के आदेश दिए। कोविड से जुड़े नियमों को तोड़ने की वजह से गौतमपल्ली थाने में एफआईआर भी दर्ज की गई।
दक्षिण अफ्रीका से सीरीज हारा भारत
साउथ अफ्रीका ने केपटाउन में खेले गए तीसरे और आखिरी टेस्ट में भारत को 7 विकेट से हराया। मेजबान टीम ने 212 रनों का लक्ष्य सिर्फ 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। इस मैच के साथ ही दक्षिण अफ्रीका ने सीरीज भी 2-1 से जीत ली। कीगन पीटरसन प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज बने।
ख़बरें काम की
1. भारतीय बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) का बीमा कंपनियों को निर्देश। कोरोना के इलाज में कॉकटेल थेरेपी को प्रयोगात्मक कहकर खारिज न करें। इस संबंध में मिली शिकायतों के बाद इरडा ने सभी नॉन-लाइफ और हेल्थ इंश्योरेंस बीमा कंपनियों को सर्कुलर जारी किया।
2. एचडीएफसी बैंक ने अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट और रिकरिंग डिपॉजिट की ब्याज दरों में किया बदलाव। दरों में बदलाव 2 करोड़ रुपए से कम की रकम पर किया गया है। अब एफडी पर 2.50 से लेकर 5.60% तक का ब्याज मिलेगा। नई दरें बीती 12 जनवरी से लागू हो चुकी हैं।
आज का सबसे बड़ा न्यूज पॉइंट है, भारत से शांतिपूर्ण रिश्तों की बात क्यों करने लगा पाकिस्तान? पूरी तस्वीर समझने के लिए बात करते हैं हर्ष वी पंत से।
इस चर्चा के बाद जानेंगे शेयर बाजार का हाल, लेकिन कहीं जाइएगा नहीं। इसके बाद ‘बुक टॉक’ में सुनिए सेक्स को जानने-समझने के लिए हुए प्रयोगों और दिलचस्प पड़तालों पर लिखी किताब ‘बौंक’ के बारे में। सुनने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें।
अब जानिए शेयर बाज़ार का हाल
सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में दिखी नरमी। सेंसेक्स 12 अंक फिसलकर 61,223 के स्तर पर आया। वहीं, निफ्टी 2 अंकों की गिरावट के साथ 18,255 पर बंद हुआ।
इतिहास में आज का दिन
1551 में अकबर के नवरत्नों में शामिल अबुल फजल का जन्म। 1761 में मराठों और अफगान शासक अहमद शाह अब्दाली के बीच पानीपत की तीसरी लड़ाई। 1809 में इंग्लैंड और स्पेन ने ‘नेपोलियन बोनापार्ट‘ के ख़िलाफ़ गठबंधन किया। 1926 में प्रख्यात लेखिका और सामाजिक कार्यकर्ता महाश्वेता देवी का जन्म।
मौसम समाचार
दिल्ली में ठंड और कोहरे की मार कई इलाकों में कम हुई विजिबिलिटी। मौसम विभाग के अनुसार 12 से 15 जनवरी के बीच पंजाब, उत्तरी राजस्थान, हरियाणा और चंडीगढ़ के अलग-अलग इलाकों में बढ़ेगा शीतलहर का प्रकोप।
आज का सुविचार
महात्मा गांधी ने कहा था- ताकत शारीरिक शक्ति से नहीं आती है। यह अदम्य इच्छाशक्ति से आती है।