एनसीईआरटी और सीबीएसई में खाली पदों को भरने का निर्देश, 2500 से ज्यादा रिक्तियां हैं दोनों संस्थानों में

संसदीय समिति ने इन पदों को समयबद्ध तरीके से भरने को कहा है, जिससे राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अमल में कोई दिक्कत न हो। समिति ने एनसीईआरटी में बड़ी संख्या में रिक्तियों पर चिंता व्यक्त की है। समिति ने कहा
एनसीईआरटी और सीबीएसई में बड़ी संख्या में रिक्त पदों को भरने की कवायद जल्द शुरू होगी। राष्ट्रीय शिक्षा नीति को अमलीजामा पहनाने के लिए इन पदों को भरने की जरूरत संसदीय पैनल ने बताई है। रिपोर्ट के मुताबिक, एनसीईआरटी और सीबीएसई को मिलाकर करीब 2,652 पद खाली हैं। ये रिक्तियां 31 दिसंबर 2021 तक की स्थिति के मुताबिक है।
संसदीय समिति ने इन पदों को समयबद्ध तरीके से भरने को कहा है, जिससे राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अमल में कोई दिक्कत न हो। समिति ने एनसीईआरटी में बड़ी संख्या में रिक्तियों पर चिंता व्यक्त की है। समिति ने कहा है कि इन संस्थानों की राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अमल में अहम भूमिका है। ऐसे में यहां बैकलॉग समयबद्ध तरीके से खत्म करने की जरूरत है।
एनसीईआरटी में स्वीकृत पद 2833
- एनसीईआरटी में कुल स्वीकृत पद 2,833 हैं। अभी मौजूदा कार्यबल 1,128 के आसपास है। करीब 1,705 पद रिक्त पड़े हैं। खाली पदों में ग्रुप ए श्रेणी के 342 पद खाली हैं। ग्रुप बी में 336 पद रिक्त हैं। ग्रुप सी में 1027 पद रिक्त हैं।
सीबीएसई में 1833 पदों की जगह
- सीबीएसई में कुल स्वीकृत पद 1,833 हैं। इस समय मौजूदा कार्यबल 886 है। जबकि खाली पद 947 है। ग्रुप ए में 142, ग्रुप बी में 132 और ग्रुप सी में 673 रिक्तियां हैं।